बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 54.44% धान अधिप्राप्ति पूरी, 107 करोड़ से अधिक का भुगतान

जिलाधिकारी ने की धान खरीद की समीक्षा, प्रगति तेज करने के निर्देश

सीतामढ़ी में 54.44% धान अधिप्राप्ति पूरी, 107 करोड़ से अधिक का भुगतान

जिलाधिकारी ने की धान खरीद की समीक्षा, प्रगति तेज करने के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार

सीतामढ़ी,: आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें धान अधिप्राप्ति कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक कुल 8,075 किसानों से 47,926.418 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इनमें से 7,536 किसानों को 1,07,34,20,020.26 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सीतामढ़ी जिले में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 54.44 प्रतिशत धान अधिप्राप्ति संपन्न हुई है।

साथ ही, अब तक 6,960 मीट्रिक टन सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को की जा चुकी है।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति कार्य में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पैक्स/व्यापार मंडलों के पास भंडारण क्षमता का अभाव है, वे वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

साथ ही, जिन पैक्स/व्यापार मंडलों द्वारा 60 प्रतिशत तक कैश-क्रेडिट राशि का उपयोग कर लिया गया है, उन्हें सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के भौतिक निरीक्षण उपरांत 70 प्रतिशत तक कैश-क्रेडिट राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता (अधिप्राप्ति), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मिलर एवं विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button