प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पेट्रोलिंग पदार्थों की अवैध विक्री पर रोक के लिए टीम तैनात

पेट्रोलिंग पदार्थों की अवैध विक्री पर रोक के लिए टीम तैनात

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

मऊगंज  मऊगंज जिले में पेट्रोल तथा डीजल की अवैध विक्री के संबंध में मिल रहे शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सभी अनुभागों में टीमें तैनात की हैं। तैनात टीम पेट्रोलियम नियम 1934 पेट्रोलियम नियम 2002 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा मोटर Ïस्प्रट एवं हाई स्पीड डीजल आदेश 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करेंगा। टीम का लीडर संबंधित अनुभाग के एसडीएम को बनाया गया है। मऊगंज तहसील के लिए एसडीएम राजेश मेहता, नायब तहसीलदार नीरज कुमार दुबे, जेएसओ अनिल गुप्ता तथा नाप तौल निरीक्षक सचिन सोनी को तैनात किया गया है। नईगढ़ी तहसील के लिए एसडीएम राजेश मेहता, तहसीलदार सुनील द्विवेदी, जेएसओ अनमोल जैन तथा नापतौल निरीक्षक सचिन सोनी को तैनात किया गया है। हनुमना तहसील के लिए एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी, तहसीलदार शिवम गौतम, जेएसओ अनिल गुप्ता तथा नापतौल निरीक्षक सचिन सोनी को तैनात किया गया है। कलेक्टर तैनात दलों को डीजल और पेट्रोल के अवैध भण्डारण और विक्री पर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button