मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 36450 आवेदन पत्र दर्ज

अभियान में आमजनों के 22528 आवेदन पत्र मंजूर

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 36450 आवेदन पत्र दर्ज

अभियान में आमजनों के 22528 आवेदन पत्र मंजूर

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . आमजनता के आवेदन पत्रों का निराकरण करने तथा विकास योजनाओं की पात्रता के अनुसार आवेदन पत्र भरवाने के लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक संकल्प से समाधान शिविरों में आमजनता से 36450 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 22528 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया है। विभिन्न कारणों से 1351आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविरों में विकासखण्ड जवा में 4965, विकासखण्ड रीवा में 9447, विकासखण्ड सिरमौर में 8105, विकासखण्ड गंगेव में 7043, विकासखण्ड त्योंथर में 2930 तथा विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में 1721 आवदेन पत्र दर्ज हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम रीवा में 1604, नगर परिषद बैकुण्ठपुर में 56, नगर परिषद चाकघाट में 133, नगर परिषद डभौरा में 91, नगर परिषद त्योंथर में 80, नगर परिषद गुढ़ में 79, नगर परिषद मनगवां 34, नगर परिषद गोविंदगढ़ 31, सेमरिया 75 तथा नगर परिषद सिरमौर में 56 आवेदन पत्र दर्ज किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों का निराकरण भी किया जा रहा है। शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, नामांतरण, बंटवारा, जमीन के पट्टे, अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, सड़कों में सुधार, बीपीएल सूची में नाम शामिल करने, खाद्यान्न पर्ची तथा अन्य आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button