इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

महाशिवरात्रि, होलिका दहन व ईद के मद्देनज़र एसएसपी ने महिला आरक्षियों के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महाशिवरात्रि, होलिका दहन व ईद के मद्देनज़र एसएसपी ने महिला आरक्षियों के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

इटावा। आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होलिका दहन एवं ईद को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

दिनांक 12 फरवरी 2026 को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन एवं थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ अम्बेडकर तिराहा, रेलवे स्टेशन, नौरंगाबाद चौराहा से बलदेव चौराहा होते हुए एसएसपी चौराहा तक पैदल गश्त की।

इस दौरान मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, बैंक/एटीएम एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button