बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनीमिया जाँच शिविर का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय महिला दिवस पर एनीमिया जाँच शिविर का किया गया आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार

जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार और वरीय उप समहार्ता -सह- नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम, सीतामढ़ी श्रीमती निशि कांत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले में किशोरियों के लिए एनीमिया जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीतामढ़ी परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डुमरा टाइप-4 की छात्राओं हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित प्रकाश ने किशोरियों को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उसके निवारण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पोषक आहार, विशेषकर आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर बल देते हुए घरेलू खानपान से एनीमिया की रोकथाम के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। जिला परियोजना प्रबंधक एजाजुल अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से ही किशोरियों का समग्र सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जाँच कराने के लिए प्रेरित किया।

 

उल्लेखनीय है कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित शिविर का उद्देश्य किशोरियों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी, यूनिसेफ उड़ान परियोजना व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, प्रधानाध्यापक मो. कमरुल होदा, राम नारायण पासवान, लैब टेक्नीशियन रौशन कुमार, वार्डेन शिल्पी भारती, मनोरमा कुमारी, साक्षी कुमारी, रीमा कुमारी, सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी, स्नेहा, प्रतिभा, प्रीति, दीपांजलि , पायल, कोमल सहित अन्य शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button