बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेतु 85 दिव्यांग लाभुकों का चयन, ‘सम्बल’ योजना के तहत मिलेगी सुविधा
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी, दिनांक 13 फरवरी 2026। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी में दिनांक 11.02.2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत बैटरी चालित ट्राइसाइकिल हेतु योग्य लाभुकों के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रखंड स्तर से जांचोपरांत प्राप्त कुल 87 आवेदनों में से 85 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई। चयनित लाभुकों को शीघ्र ही बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्तमान में समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा इस योजना का विस्तार किया गया है, जिसके अंतर्गत पूर्व में निर्धारित न्यूनतम चलंत दिव्यांगता प्रतिशत को 60 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही रोजगार एवं पढ़ाई से संबंधित प्रावधानों को भी सरल बनाया गया है।
इन संशोधनों के परिणामस्वरूप लाभुकों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा योजना के प्रति दिव्यांगजन में जागरूकता बढ़ने से आवेदन की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है।
