पूणेमुंबईयात्रा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज में सहस्र शिवलिंग दर्शन व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज में सहस्र शिवलिंग दर्शन व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट :;विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  पुणे, महाराष्ट्र

पुणे : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज की ओर से “सहस्र शिवलिंग दर्शन” एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। सहस्र शिवलिंग के दर्शन 14 एवं 15 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 8 बजे तक ब्रह्माकुमारीज सेंटर, रायकर फार्म हाउस, बाणेर में किए जा सकेंगे।

महाशिवरात्रि के दिन स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है, जिसमें दोपहर 3 से 4 बजे तक डॉ. मंगेश (नाड़ी चिकित्सक) का मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी रोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। आध्यात्मिक वातावरण में शिवभक्तों को सहस्र शिवलिंग के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा, वहीं समाजहित से जुड़े इन उपक्रमों के कारण कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ है।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दर्शन का लाभ लेने तथा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button