प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परीक्षाओं का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं का किया निरीक्षण

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित परीक्षाओं का कलेक्टर द्वारा किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा कक्ष में शासकीय शिक्षकों की ही ड¬ूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा कक्ष में एक टेबिल में एक ही परीक्षार्थी को बैठाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने परीक्षा कक्ष में एक टेबिल में दो-दो परीक्षार्थियों के बैठाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें तथा कहीं भी नकल के प्रकरण न बनें और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक अवांछित तत्वों की उपस्थिति न रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम दृष्टि जायसवाल सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button