
लक्ष्य अनुसार वसूली की कार्यवाही करें – कलेक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जिला पंजीयक, आरटीओ, खनिज, आबकारी अधिकारी एवं नजूल अधिकारी को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अपने-अपने विभाग की राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व लेखा के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि 18 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 8 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली हुई शेष राशि की वसूली नियत समय से पूर्व अनिवार्यत: करायें ।


