प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मऊगंज में आयोजित की गयी

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मऊगंज में आयोजित की गयी

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल की अध्यक्षता में जिला पंचायत रीवा की सामान्य सभा की बैठक मऊगंज में आयोजित की गयी। कलेक्टर सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती नीता कोल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की विशेष मांग पर मऊगंज में जिला पंचायत की सामान्य सभा की पहली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क फेज-4 के तहत 304 ग्रामों एवं मुख्यमंत्री मजराटोला सड़क योजना अन्तर्गत 1320 ग्रामों के सड़क निर्माण का सामान्य सभा में अनुमोदन किया गया।

अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि रीवा एवं मऊगंज जिले में ऐसे बहुत से गांव व मजरे टोले थे जो बारहमासी सड़कों के संपर्क से दूर थे और यहां के ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की पहल पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क निर्माण की बड़ी समस्या का समाधान होगा। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के फेज क्रं.4 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप रीवा जिले के 304 गांवों का चयन प्राथमिकता क्रम में किया गया है जिसमें 550 किलोमीटर सडकों का निर्माण होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अन्तर्गत कुल 1320 गांवो में 1034 किलोमीटर सड़कों का निर्माण का अनुमोदन जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में किया गया जिसकी वित्तीय स्वीकृत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी। इसके अतिरिक्त मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, त्योथर विकासखण्डों के पेयजल योजना की समीक्षा भी की गई जिसमें सदस्यों द्वारा बताया गया मऊगंज एवं हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्रामों में कम गहराई बाले हैण्डपम्प बंद हो रहे हैं, एकल योजना से जो टंकिया बनी है उनका संचालन नहीं किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन को निर्देशित किया गया कि आगामी गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए सभी एकल योजनाओं को चालू किया जाय। जिन बसाहटो में हैण्ड पम्प सूख गये हैं उनकी सूची तैयार कर कलेक्टर मऊगंज को सौपी जाय ताकि परिवहन की व्यवस्था हो सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, उप मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि श्री राजेश पाण्डेय सहित जिला पंचायत सदस्य के. डी. शुक्ला, देवेन्द्र शुक्ला, आशीष रामलाल पटेल, मृत्युन्जय मिश्रा, अनीता सुमन, गीता मांझी, गुलबसिया वर्मा, बूटी कोल, अनीता सिंह गोड़, पद्मेश गौतम, श्रीमती मालती मिश्रा, प्रमोद जयसवाल, पुष्पा पटेल, मुद्रिका पटेल, विनय मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सिरमौर एवं देवतालाब, जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी ममता तिवारी, जनपद सी.ई.ओ. मऊगंज, कार्यपालन यंत्री संजय पाण्डेय, नीतेश सिंह, संजय सिंह, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के महाप्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कोल का महाप्रबंधक डी.पी. तिवारी द्वारा सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button