फोटो निर्वाचक नामावली के संबंध में बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जायेगा। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे आयोजित की गयी है। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने संबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की।


