प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जल जीवन मिशन से महिलाओं के जीवन में आयी खुशहाली

जल जीवन मिशन से महिलाओं के जीवन में आयी खुशहाली

रिपोर्ट : विशाल समाचार

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . यह कहानी है विकासखण्ड नईगढ़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचांयत कुशहा के ग्राम कुशहा की, जो जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह ग्राम चार टोले में विभाजित है। जैसे-यादव बस्ती, प्लाट बस्ती, प्लाट बस्ती में श्रीमती रामकली साकेत का परिवार निवास करता है उनके परिवार में कुल सात सदस्य है जिनमें बच्चो की संख्या 5 है इनके जीविका का मुख्य काम मजदूरी है। रामकली बताती हैं कि में पानी की खासकर ग्रीष्मकाल में बहुत समस्या होती थी। कुछ ही हैण्डपंप स्थापित है उनमें भी खारा पानी मिलता है जिससे भोजन नही बनाया जा सकता है। घर के काम के लिए ही उसका उपयोग किया जा सकता है पीने एवं खाना पकाने के लिए इस पानी का उपयोग नही किया जा सकता है मीठे पानी के लिए गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर जाना पड़ता था। चूकि सभी गाँव वाले मीठे पानी के लिए उसी स्थान में जाते थे इसलिए बहुत भीड़ होने के कारण कई घण्टे पानी भरने में बरबाद हो जाया करते थे जिसके कारण हम सभी मजदूरी करने वाली औरते काम करने नही जा पाती थी जिससें हमको बहुत आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था।

 

जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत इस ग्राम का चयन कर एक उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया साथ ही हर टोलो में पाईप लाईन के माध्यम से जल का वितरण होने से ग्राम में अब पेयजल की समस्या समाप्त हो गयी है अब ग्रामवासियों को घर में टोटी से मीठा जल प्राप्त होने लगा है इस बात से ग्राम के लोग बहुत प्रसन्न है वे इस योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री एवं विभाग के सभी लोगो का धन्यवाद देते

हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button