शिक्षापूणेमहाराष्ट्र

जी. एच. रायसोनी इंटरनेशनल स्किल टेक यूनिवर्सिटी, पुणे द्वारा राज्यस्तरीय कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन

जी. एच. रायसोनी इंटरनेशनल स्किल टेक यूनिवर्सिटी, पुणे द्वारा राज्यस्तरीय कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे: जी. एच. रायसोनी इंटरनेशनल स्किल टेक यूनिवर्सिटी, पुणे के स्कूल ऑफ आर्ट, म्यूजिक, विजुअलाइजेशन, एंटरटेनमेंट एंड डिजाइन (SAMVED) द्वारा “रूपांतरण” राज्यस्तरीय कला एवं डिजाइन प्रदर्शनी तथा प्रतिष्ठित कलाकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह दो दिवसीय भव्य कला उत्सव 23 (सोमवार) एवं 24 (मंगलवार) फरवरी 2026, प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक, SAMVED आर्ट गैलरी, पुणे में आयोजित किया जाएगा।

 

कुलपति डॉ. आर. डी. खराडकर एवं स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के डीन अविनाश काटे ने बताया कि “रूपांतरण” की थीम कला के माध्यम से परिवर्तन का प्रतीक है — जो विचारों, कल्पना और अभिव्यक्ति के विकास को दर्शाती है। इस आयोजन का उद्देश्य महाराष्ट्र भर के विद्यार्थियों, उभरते कलाकारों, कला प्रेमियों एवं प्रतिष्ठित रचनाकारों को एक साझा मंच पर एकत्रित करना है।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 100 कलाकारों द्वारा 36 घंटे का लाइव पेंटिंग डेमो होगा, जिसमें दर्शकों को वास्तविक समय में कला सृजन को देखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। इस लाइव प्रदर्शन में ललित कला एवं डिजाइन के विविध शैली, तकनीक एवं समकालीन अभिव्यक्तियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button