पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान यातायात डायवर्जन के आदेश जारी

श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान यातायात डायवर्जन के आदेश जारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

 

पुणे, परम पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा के अवसर पर मौजे रामलिंग रोड, शिरूर में 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक शिरूर से पाबल मार्ग (राज्य महामार्ग क्रमांक 54) पर यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करने के आदेश जिला अधिकारी तथा जिला दंडाधिकारी जितेंद्र डूडी द्वारा जारी किए गए हैं।

उक्त कार्यक्रम मौजे रामलिंग, तहसील शिरूर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाएं।

पाबल रोड, शिरूर रोड से रामलिंग की ओर जाने वाले वाहनों को अग्निशामक केंद्र चौक, शिरूर से नवीन नगरपालिका रोड – पुराना अहिल्यानगर-पुणे हाईवे रोड – बरला आर्ट्स के समीप स्थित बगाड रोड होते हुए बैलगाड़ी शर्यत घाट चौक, रामलिंग मार्ग से रामलिंग की ओर जाने की अनुमति होगी।

इसी प्रकार मौजे रामलिंग से शिरूर की ओर आने वाले वाहनों को बैलगाड़ी शर्यत घाट चौक – बगाड रोड – बरला आर्ट्स के समीप से पुराना पुणे-अहिल्यानगर हाईवे रोड से होते हुए शिरूर की ओर मोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button