प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं – कलेक्टर

त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि आगामी दिनों में होली, गुडी पडवा, ईद-उलफितर एवं रामनवमी के त्योहार मनाए जाएंगे। जिले की परंपरा के अनुसार सभी त्योहार शांति और सद्भाव से मनाए जाएंगे। त्यौहार पूरे उल्लास और उत्साह से मनाएं। त्योहार मनाते समय अनुशासन बनाए रखें। त्योहारों की भीड़भाड़ का लाभ उठाकर कई बार असामाजिक तत्व अव्यवस्थाएं पैदा करने का प्रयास करते हैं। इनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। शोभा यात्रा, चल जुलूस तथा अन्य सभी बड़े आयोजनों में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सबके सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है। संबंधित अधिकारी इन सभी त्योहारों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। त्यौहारों के दौरान सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करें। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न त्योहारों के आयोजन के संबंध में अपने सुझाव भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button