आइएसबीएम कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग द्वारा तीन दिवसीय ‘इमर्जिंग टे्रंडस एंड टेक्नोलॉजी’ पर इंटरनेशनल कॉन्फेंस २६ से
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : नांदे स्थित आइएसबीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, के इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का पीपल्य एम्पावरमेंट ग्रुप की ओर से २६ से २८ फरवरी २०२६ तक इमर्जिंग ट्रेंडस एंड टेक्नोलॉजी पर तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फे्ंरस आयोजित करने जा रही है.
जिसका उद्घाटन २६ फरवरी को सुबह १० बजे नांदे स्थित आइएसबीएम कॉलेज में होगा. इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन महाराष्ट्र और गोवा के अध्यक्ष डॉ. प्रतापसिंह काकासो देसाई उद्घाटन स्पीकर होंगे.
इंटरनेशनल एजुकेशन एंबेसडर, एजुकेशन रिसर्च की प्रोफेसर, उत्तरादित राजभट्ट यूनिवर्सिटी, थाईलैंड की वालिदा ऊनरुएन बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होगी. इसके अलावा इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन महाराष्ट्र और गोवा के एग्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर डॉ. अशोक मोरे चीफ गेस्ट होंगे. अध्यक्षता आइएसबीएम एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार करेंगे.
कॉन्फ्रेंस का मुख्य मकसद रिसर्चर्स, एकेडेमिक्स, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और स्टूडेंटस को आर्टििफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग, कम्युनिकेशन सिस्टम्स, रिन्यूएबल एनर्जी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, मैनेजमेंट और दूसरे उभरते हुए डोमेन में इनोवेटिव रिसर्च, टेक्निकल एडवांसमेंट और इंटरडिसिप्लिनरी आइडिया शेयर करने के लिए एक डायनामिक प्लेटफॉर्म देना है.
इन तीन दिन की इंटरनेशनल कॉन्फे्ंरस में नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्टस की कीनोट स्पीच, १० स्पेशल ट्रैक्स पर टेक्निकल पेपर प्रेजेंटशन, हाइब्रिड और ऑनलाइन टेक्निकल सेशन होंगे.
एकेडमिक एक्सीलेंस और इंडस्ट्री कोलेबोरेशन को बढावा देने के लिए भारत और विदेश के सैकडों रिसर्चर्स इस कॉन्फे्ंरस में हिस्सा लेंगे.
कॉन्फे्ंरस के मुख्य कोऑर्डिनेअर आइएसबीएम के प्रिंसिपल डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ए.एम.सपकाल, प्रो. सीताराम लोंगानी और प्रो. नेहा सिंह है. आइएसबीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नांदे, पुणे

