लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 16 मार्च तक आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा एक मार्च 2026. लेखा प्रशिक्षण सत्र 2026 के लिए लिपिक वर्गीय कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र 16 मार्च तक लेखा प्रशिक्षण शाला में दो प्रतियों में स्वीकार किये जायेंगे। प्राचार्य विश्वम्भर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि एक अप्रैल से 30 जून तक लेखा प्रशिक्षण का नियमित सत्र आयोजित होगा। प्रशिक्षण के लिए शाला में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला शिल्पी प्लाजा ए-ब्लाक द्वितीय तल से प्राप्त की जा सकती है
।


