प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आबकारी के फुटकर ठेकेदारों के शेष रह गये एकल समूहों के ई-टेंडर 16 मार्च से ऑनलाइन होंगे जमा

आबकारी के फुटकर ठेकेदारों के शेष रह गये एकल समूहों के ई-टेंडर 16 मार्च से ऑनलाइन होंगे जमा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . मऊगंज जिले में वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक अवधि के लिए आबकारी के फुटकर ठेकेदारों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के निष्पादन से शेष रहे चतुर्थ चरण में एकल समूहों के ई-टेंडर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में निष्पादित किये जायेंगे। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आनलाइन ई-टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं आफर सबमिट 16 मार्च को सुबह 10 बजे से 17 मार्च को शाम 4 बजे तक किये जा सकेंगे। ई-टेंडर 17 मार्च को शाम 4.05 बजे खोले जायेंगे। ई-टेंडर का आक्शन प्रारंभ एवं आरंभ होने की तिथि 17 मार्च को शाम 5.30 बजे से शाम 6.50 बजे तक निर्धारित है। संबंधित समूह का आक्शन समाप्त होने अथवा 17 मार्च को शाम 6 बजे जो भी बाद में होगा ई-टेंडर खोला जायेगा। अधिक जानकारी के लिए बेवसाइट एक्साइज डाट एमपी डाट जीओव्ही डाट इन से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button