प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

क़ृषि के साथ उद्यानिकी फसलों की प्राकृतिक खेती की बगिया से क़ृषि सखी स्वयं एवं महिलाओ कर रही हैं आत्मनिर्भर

क़ृषि के साथ उद्यानिकी फसलों की प्राकृतिक खेती की बगिया से क़ृषि सखी स्वयं एवं महिलाओ कर रही हैं आत्मनिर्भर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन मे आत्मा परियोजना के तकनिकी दल द्वारा भ्रमण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसका क्रियान्वयन आत्मा परियोजना द्वारा विकास खंड गंगेव के प्राकृतिक खेती कलस्टर खरहरी अंतर्गत बेलवाबड़गयान, बेलवा कुर्मीयान, खरहरी ग्राम पंचायत मे किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कलस्टर ग्रामो में रसायन-मुक्त और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है साथ ही परिवार के लिए पौष्टिक भोजन और किसानों की लागत कम करना है। श्रीमती सुनीता प्रजापति जो ग्राम बेलवाबड़गयान विकास खंड गंगेव की क़ृषि सखी है वह प्राकृतिक खेती अंतर्गत सब्जियों की पोषण वाटिका मे फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, मिर्च, पालक, भिंडी की जैविक खेती कर रही हैं एवं उद्यानिकी फसलों मे आम के 100 पौधे का रोपण कर एक बगिया माँ के नाम योजनान्तर्गत कर जैविक खाद से पोषक तत्वों से पूर्ति की हैं साथ ही पशुपालन अंतर्गत देशी गाय एवं बकरी भी पाली हैं जिससे गोबर और गौ-मूत्र की प्राप्ति होता है। भ्रमण कार्यक्रम मे विपिन तिवारी, मुकेश, गेन्दलाल प्रजापति, आशा प्रजापति, श्रीमती प्रेमा प्रजापति एवं अन्य पंजीकृत कृषको एवं महिलाओ की उपस्थिति रही। जो स्वयं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button