प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने किसानों के खेत में पहुंचकर पंजीकृत रकबे का किया सत्यापन

कलेक्टर ने किसानों के खेत में पहुंचकर पंजीकृत रकबे का किया सत्यापन

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा  गेंहू उपार्जन के लिए किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पटना एवं लक्ष्मणपुर ग्राम पंचायत में किसानों के खेतों में पहुंचकर पंजीकृत रकबे का सत्यापन किया। उन्होंने पटना ग्राम पंचायत के भूमि स्वामी किसान हरदयाल पाण्डेय के खेत में जाकर पंजीकृत रकबे का सत्यापन किया। इसी प्रकार लक्ष्मणपुर के किसान इन्द्रकुमार पाण्डेय व प्रमिला देवी द्वारा कराए गए फसल पंजीयन के रकबे का कलेक्टर ने मौके पर सत्यापन किया। उन्होंने उपस्थित तहसीलदार व पटवारी से किसानों द्वारा पंजीकृत रकबे की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत रकबे का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम संजय जैन, तहसीलदार विनयमूर्ति मिश्र एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button