प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने 38 आवेदकों की सुनी समस्यायें

कलेक्टर ने 38 आवेदकों की सुनी समस्यायें

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 38 आवेदकों की समस्यायें सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समाधानकारक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। बृजभान पटेल निवासी बंधवा कोठार के पट्टे की भूमि में गलत नाम दर्ज होने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को, बृजवासी प्रसाद तिवारी निवासी जोरौट के नक्शा तरमीम किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को तथा रामकरण पटेल निवासी पाड़र के राजीनामे के उल्लंघन, गलत नक्शा तरमीम के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार मऊगंज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को आवासीय क्षेत्र से बाहर किये जाने का आवेदन किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। प्रदीप चतुर्वेदी सुंदरपुर्वा के निजी भूमि से अवैध कब्जा एवं निर्माण रोकने के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को, शकुंतला सेन निवासी सोनवर्षा के बेदखली का आदेश पालन कराने के आवेदन पर नायब तहसीलदार को तथा दिनेश शुक्ला के नगर परिषद मऊगंज में अधूरी नाली निर्माण को पूर्ण कराने के आवेदन को सीएमओ मऊगंज को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। कलेक्टर ने रोशनी शुक्ला के आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर मैरिट सूची में उसके नाम न होने के आवेदन पर कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को परीक्षण करने के निर्देश दिये। दिलीप पटेल निवासी जुड़मनियामुरली के हैण्डपंप लगाने हेतु बोरबेल की अनुमति के आवेदन पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button