पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . ग्रीष्म ऋतु में जल जनित बीमारियों एवं संभावित पेयजल समस्या के निराकरण के उद्देश्य से जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजय पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्ड कार्यालय मऊगंज में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पेयजल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर मोबाइल नम्बर 9021491867 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार पेयजल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विकासखण्ड मऊगंज में 8085084545, विकासखण्ड हनुमना में 9993915589 तथा विकासखण्ड नईगढ़ी के लिए 8269385027 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

