
उप मुख्यमंत्री आज करेंगे कार्यालय भवन का लोकार्पण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 29 मार्च को अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह सुबह 10.30 बजे से लाड़ली लक्ष्मी पथ न्यू साइंस कालेज के सामने रीवा में आरंभ होगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय तथा रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद शामिल होंगे। अतिरिक्त संचालक डॉ. आरपी सिंह ने सभी आमंत्रितों से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ।

