हिनौती गौधाम में निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान;रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. जनपद पंचायत गंगेव के हिनौती गौधाम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन 30 मार्च को दोपहर 3 बजे किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल हिनौती गौधाम में प्रशासनिक भवन, जनभागीदारी से निर्मित टंकी एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्राकृतिक खेती के संबंध में आयोजित सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।


