प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर आमजनों को किया जा रहा जागरूक

मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर आमजनों को किया जा रहा जागरूक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

 

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह से मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने वाले संस्थानों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे। इसी क्रम में मऊगंज, हनुमाना और देवतालाब के बाजारों में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से आमजन को जागरूक भी किया गया। इस दौरान खाद्य अधिकारियों ने नागरिकों को दूध, घी, पनीर, दही और मसालों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके बताए, ताकि लोग स्वयं घर पर ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच कर सकें और सुरक्षित खान-पान के प्रति सजग रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button