अपराधबिहारसीतामढ़ी

नाबालिग पीड़िता का वीडियो बिना ब्लर प्रसारित करने के मामले में रिपोर्टर गिरफ्तार

नाबालिग पीड़िता का वीडियो बिना ब्लर प्रसारित करने के मामले में रिपोर्टर गिरफ्तार

रिपोर्ट कुणाल किशोर 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो बिना ब्लर किए सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने एक फेसबुक पेज के रिपोर्टर रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान मामला सामने आया। इस संबंध में साइबर थाना सीतामढ़ी में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान ‘Times of India News’ नामक फेसबुक पेज को चिह्नित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

 

पुलिस ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम की धारा 23 के तहत नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली जानकारी का प्रकाशन या प्रसारण प्रतिबंधित है। मामले में आरोपी रंधीर कुमार, निवासी बगहा, थाना कन्हौली, जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

स्रोत: सीतामढ़ी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति, शोसल मीडिया दिनांक 26 अक्टूबर 2026।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button