दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की उद्घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू पिता मनोहर पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवरी शिवमंगल सिंह, थाना मऊगंज तथा गोलू उर्फ सत्येन्द्र शर्मा पिता सुदामा प्रसाद शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हिनौती थाना नईगढ़ी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी कराने अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक मऊगंज का होगा। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में निहित प्रावधान के तहत की गई है।



