
सीतामढ़ी में पुलिस की औचक जांच, कई थानों का निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अंचल निरीक्षक बेलसंड द्वारा मेजरगंज और परसौनी सहित कई थाना क्षेत्रों में ओडी जांच, गश्ती दल और डायल 112 की सक्रियता का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान थाना, हाजत और ड्यूटी व्यवस्था की जांच कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।


