
इटावा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, पीएम मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, : विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में विधायक Sarita Bhadauria की अध्यक्षता में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Narendra Modi के विज्ञान भवन, नई दिल्ली से दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक देखा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं को नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



