
उप मुख्यमंत्री ने भैरवनाथ लोक का किया भ्रमण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गुढ़ स्थित भैरवनाथ लोक पहुंचकर भगवान भैरवनाथ का दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने भैरवनाथ लोक में उपस्थित जनसमुदाय व श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व बेहतर व्यवस्थाओं के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करायें।


