प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

तीन चौकीदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

तीन चौकीदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

जिले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं संदिग्ध आचरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए तीन चौकीदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

 

चौकीदार शिवनंदन राम, थाना–चुन चुन पासवान  तथा थाना रीगा को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु गश्ती ड्यूटी पर तैनात किया गया था, किंतु वे ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसे कर्तव्य के प्रति स्पष्ट लापरवाही माना गया है।

वहीं, चौकीदार लाल देव बैठा ,थाना–सहियारा द्वारा एक पेट्रोल पंप पर तैनात नोजल मैन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सहियारा थाना में कांड दर्ज किया गया है। उक्त घटना को उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, संदिग्ध आचरण एवं मनमाने रवैये का परिचायक माना गया है।

इसके अतिरिक्त, चौकीदार चुनचुन पासवान थाना–सुरसंड। रीगा थाना कांड संख्या 50/2024 में भारतीय दंड विधान की विभिन्न गंभीर धाराओं के अभियुक्त पाए गए हैं, जो सेवा आचरण के विरुद्ध है।

इन तीनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को विभागीय कार्रवाई संचालित करने की अनुशंसा भेजी गई थी। उक्त अनुशंसा के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित चौकीदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा श्री अमूल्य रत्न द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button