प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में छात्राओं को सुरक्षा व कानून की जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीतामढ़ी में छात्राओं को सुरक्षा व कानून की जानकारी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार (28 अप्रैल 2026) को महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महंथ रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा तथा लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध और साइबर फ्रॉड के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के उपाय भी समझाए गए। पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।

इस अवसर पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों के महत्वपूर्ण प्रावधानों से छात्राओं को अवगत कराया गया, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रह सकें।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button