प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी,बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button