
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर सहायता और न्याय मिल सके।
पुलिस प्रशासन का यह प्रयास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


