
कन्हौली थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से 918 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
कन्हौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 918 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब पाई गई।
मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।


