
महाराष्ट्र दिवस पर विभागीय आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रध्वज को दी गई मानवंदना
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : महाराष्ट्र राज्य स्थापना के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के हस्ते राष्ट्रध्वज फहराया गया और उसे सलामी (मानवंदना) दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त विभागीय आयुक्त कविता द्विवेदी, अपर आयुक्त डॉ. स्वाती देशमुख, तुषार ठोंबरे, प्रांजल शिंदे, नितीन माने, सह आयुक्त संजीव पलांडे, संतोष भोर, चंद्रकांत खोशे तथा सहायक आयुक्त कीर्ति नलावडे सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. पुलकुंडवार ने इस मौके पर सभी को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।



