
मिसिंग लिंक परियोजना का सुरंग बना दुनिया का सबसे चौड़ा भूमिगत सुरंग
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उद्घाटन के बाद आम यात्रियों के लिए शुरू किए गए यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक परियोजना के अंतर्गत निर्मित सुरंग को दुनिया का सबसे चौड़ा भूमिगत सुरंग होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि का प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले, रोजगार गारंटी योजना मंत्री भरत गोगावले, महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर, नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाळ, सांसद श्रीरंग बारणे, सुनील तटकरे, विधायक उमा खापरे, सुनील शेळके, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर पाटणकर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, एमएसआरडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनिल गायकवाड सहित अन्य अधिकारी तथा परियोजना में शामिल नवयुगा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सुरंग की चौड़ाई 22.33 मीटर बताते हुए इसे विश्व में सबसे अधिक चौड़ा घोषित किया। इससे पहले एमएसआरडीसी के अधिकारियों और नवयुगा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को इस सुरंग के निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी।



