कमिश्नर की टीएल बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर बीएस जामोद 5 मई को सुबह 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में गेंहू उपार्जन, पेयजल व्यवस्था, संचारी रोगों से बचाव तथा ई आफिस व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं
।


