
जन शिकायत सुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी, बिहार
जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 4 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की गई।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और मामलों को त्वरित निस्तारण के लिए अग्रेषित किया।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार की जन शिकायत सुनवाई नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके।

