
वर्ल्ड थॅलेसेमिया डे और वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर विविध उपक्रमों का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पुणे शाखा, थैलेसीमिया सोसाइटी पुणे चैप्टर (टीएसपीसी ) और जनकल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से वर्ल्ड थॅलेसेमिया डे और वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (8 मई ) के अवसर पर महीने भर विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया है. यह जानकारी पत्रकार परिषद में थॅलेसेमिया सोसायटी पुणे चॅप्टर की अध्यक्ष व रूबी हॉल क्लिनिक पुणे की कंसल्टंट मेडिकल सर्विसेज़ डॉ.नीता मुन्शी, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पुणे शाखा के मानद सचिव आर.व्ही.कुलकर्णी और जनकल्याण ब्लड बैंक के संचालक डॉ.अतुल कुलकर्णी इन्होने दी.
इन गतिविधियों की शुरुआत 8 मई की सुबह सह्याद्री हॉस्पिटल, डेक्कन से आईएमए हॉल तक एक जागरूकता रैली के साथ होगी, जिसके बाद आईएमए हॉल (नीतू मांडके हॉल) में थैलेसीमिया विषय पर एक सीएमई (चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा. रोटरी क्लब पुणे सेंट्रल के सहयोग से मेट्रो स्टेशन – सिविल कोर्ट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसके तहत जागरूकता फैलाने के लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर स्टैंडी और पोस्टर लगाए जाएंगे, और मेट्रो स्टेशनों सहित कई इमारतों को लाल रंग की रोशनी से रोशन किया जाएगा. इसके बाद महीने भर विभिन्न मुफ्त जांच शिविर, कॉलेजों में लगभग 20 जागरूकता सत्र, और विभिन्न संगठनों तथा अस्पतालों के सहयोग से पुणे में लगभग 30-35 रक्तदान शिविर, युवा रेड क्रॉस स्वयंसेवकों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण आदि आयोजित किए जाएंगे. 8 मई को शाम 7 बजे से नेहरू मेमोरियल हॉल में एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा, जिससे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न पहलों में योगदान मिलने में मदद होंगी.



