
सितारा सप्ताह 4-8 मई तक – एडवोकेट संतोष कुमार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पटना बिहार
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 04 मई से 08 मई 2026 तक “सितारा सप्ताह” का आयोजन डी एल एस ए की ओर से चलाया जा रहा है सितारा सप्ताह के तहत तहत उभयलिंगी (ट्रांसजेन्डर) व्यक्तियो तक कानूनी जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र एवं सुधार) शिविर, कौशल विकास शिविर, पुलिस संवेदीकरण और सामुदायिक सम्पर्क, तथा कानूनी सहायता जैसी गतिविधियों शामिल है।
आज दिनांक- 04.05.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुश्री ज्योति चंदन सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना नें अपने सम्बोधन में कहा कि सितारा प्रोग्राम के तहत बहुत सारे अधिकार दिये गए है जिन्हे जानना जरुरी है तभी लाभ ले सकते है। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण ईकाई पटना, पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार, कन्हैया जी अन्य पैनल अधिवक्तागण, पारा विधिक स्वय सेवक, लॉ फाउण्डेशन के प्रतिनिधी एवं उभयलिंगी (ट्रांसजेन्डर) व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर मे बताया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा दिनांक 04 मई 2026 से 08 मई तक “सितारा सप्ताह मनाया जा रहा है। आयोजन में सहयोग हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक प्रतिनियुक्त किये गये जो उभयलिंगी (ट्रांसजेन्डर) व्यक्तियों बीच जा कर आधार, स्वास्थ्य, संवेदीकरण और सामुदायिक सम्पर्क तथा कानूनी सहायता शिविर हेतु प्रचार प्रसार एवं सहयोग करेगे। उक्त शिविर का आयोजन दिनांक- 07 मई, 2026 एवं 08 मई, 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, पटना में आयोजित की जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक उभयलिंगी (ट्रासजेन्डर) व्यक्ति उपस्थित होकर इसका लाभ उठाए तथा इस कार्यक्रम को सफल बनायेगे।



