
इटावा में 07 मई को महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, — जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07 मई 2026 को श्रीमती पूनम द्विवेदी, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे, जो महिलाओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
इसके अतिरिक्त, द्वितीय सत्र में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ग्राम छिमारा, विकास खंड सैफई में अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक जागरूकता चौपाल आयोजित की जाएगी।
जागरूकता चौपाल में उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।



