
पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, मिली अनियमितताएं – स्पष्टीकरण तलब
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित नारायण पेट्रोलियम एवं गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंपों का आज दिनांक 05 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में कुछ कमियां पाई गईं, जिनके संबंध में संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा मनमानी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



