रीवा (वि.स.)कोरोना की वैश्विक महामारी में पर्यटन के समीकरण बदल गये हैं। धीरे-धीरे सावधानियों के साथ पर्यटन विश्व में अपने मूल रूप में आ रहा है। अधिकतर पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिये खोल दिये गये हैं। मध्यप्रदेश ऐसी परिस्थितियों में भी पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना है। टाइगर स्टेट का दर्जा हमें एक अलग पहचान देता है। मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल, विशाल जंगल वन्य प्राणी जीवन तथा आदिवासी संस्कृति एवं खान-पान के रीति-रिवाज देश विदेश के सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे बढ़ते पर्यटन के साथ पर्यटकों की खुशहाली के लिए एवं उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदाय किये जाने हेतु मध्यप्रदेश कटिबद्ध है।
बेहतर सेवाएं आमतौर पर कुशल मानव संसाधनों से जुड़ी होती हैं। कुशल मानव संसाधन छोटे प्रशिक्षण से आम युवक को भी अल्पकाल में प्रशिक्षित कर उन्हें पर्यटन उद्योग से रोजगार उपयुक्त बनाया जा सकता है। इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग संभाग द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु संस्था फूड क्राफ्ट इंस्टिट¬ूट रीवा का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राचार्य श्री मुण्डे ने बताया कि पाठ¬क्रम पश्चात पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजन की क्षमताएं एवं नए-नए आयाम उपलब्ध हो जाते हैं। रोजगार उन्मुख पाठ¬क्रम में संभाग के युवक/युवतियों की अधिक से अधिक सहभागिता हेतु उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेन्स एवं फूड क्राफ्ट इंस्टिट¬ूट के संयुक्त तत्वाधान से कैरियर काउंसिलिंग एवं सीधे प्रवेश अभियान चलाया जा रहा है।
काउंसिलिंग के लिये हेल्पलाइन नं. 8435766076, 7905783955, 8827840054, 8989928758 पर संपर्क किया जा सकता है। काउंसिलिंग 17 एवं 20 सितंबर को सतना में भरहुत होटल में, 18 एवं 21 सितंबर को पैलेस होटल सीधी में, 22 सितंबर को अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न में, 23 सितंबर को शा. महाविद्यालय सरई में, 27 सितंबर को शा. होम साइंस कालेज शहडोल में तथा 28 सितंबर को शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में की जायेगी। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण युवक/युवतियों उक्त नि:शुल्क काउंसिलिंग में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।

