मध्य प्रदेशरीवा

रक्तदान करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रक्तदान करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रीवा (M.P):जिला प्रशासन द्वारा आगामी एक अक्टूबर को राजकपूर ऑडिटोरियम में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्तदान करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, सीएमएचओ बीएल मिश्रा, संजय गांधी ब्लड बैंक के प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, स्कूल के संचालक प्रबोध मिश्रा, प्राचार्य, शिक्षकगण तथा व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर कलेक्टर ने कहा कि एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक व्यक्तियों को रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। रक्तदान करके हम किसी की जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने आने के लिये अपने आसपास के घर के लोगों को जागरूक करे। रक्तदान शिविर स्थल पर प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्थायें करायी जायेंगी। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर ने सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित करने की अपेक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button