रीवा( M.P) :रीवा जिले में 16 सितम्बर को 45.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 72 मि.मी. वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। इसी दिन तहसील सेमरिया में 70 मि.मी., जवा में 67 मि. मी., तथा नईगढ़ी 53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी। जिले में एक जून से अब तक 946.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 976.6 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 702 मि.मी., गुढ़ में 1061 मि.मी., सिरमौर में 753.2 मि.मी., त्योंथर में 978 मि.मी., मऊगंज में 916.6 मि.मी., हनुमना में 1422.3 मि.मी., सेमरिया में 935 मि.मी., मनगवां में 767 मि.मी., जवा में 1072.4 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 830 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 835.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।
Related Articles
Check Also
Close


