प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संस्था प्रबंध समिति गठित

 

संस्था प्रबंध समिति गठित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज :कौशल विकास के अन्तर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एकरूपता के दृष्टिगत विकास हेतु बेहतर सामंजस्य एवं संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा शासकीय आईटीआई नईगढ़ी में संस्था प्रबंध समिति गठित की गयी है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे जबकि उपाध्यक्ष श्रीलाल जी गुप्ता व सदस्य श्रीमती विभा द्विवेदी, श्री अनिल कुमार पाण्डेय, श्री उमेश त्रिपाठी को बनाया गया है। कलेक्टर की अनुशंसा पर अग्रणी औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि विक्रांत द्विवेदी, सांसद द्वारा नामांकित प्रतिनिधि नरेन्द्र तिवारी, विधायक द्वारा नामांकित प्रतिनिधि शिवानंद भुंजवा तथा संचालक प्रशिक्षण प्रतिनिधि श्रीमती आकांक्षा तिवारी को मनोनीति किया गया है। समिति के सदस्य जिला उद्योग अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, लीड डिस्ट्रिक मैनेजर, आईटीआई प्राचार्य द्वारा नामांकित प्रकाश कुमार मिश्र तथा छात्र प्रतिनिधि पुनीत चतुर्वेदी को बनाया गया है। समिति के सचिव प्राचार्य आईटीआई नईगढ़ी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button