मानसिक रूप से अविकसित बच्चों का गृह में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित संस्था में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों को शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य संपादित किया जाता है। इन बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण का नया सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा।
अधीक्षक मानसिक रूप से अविकसित बच्चों का गृह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र में रीवा संभाग के इच्छुक अभिभावक अपने ऐसे दिव्यांग बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त कर 10 जून तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जून को दोपहर 12 बजे से चयन समिति द्वारा संपन्न किया जायेगा। प्रवेश के लिये बच्चे की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच हो, जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी संबंधित दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा, जिसमें दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत हो तथा बच्चे को संक्रामक रोग नहीं होना चाहिए। बच्चे को शौंच आदि संबंधी आदतें भली-भांति आती हों। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, चाइल्ड समग्र आईडी, परिवार समग्र आईडी मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर यूडीआईडी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन संबंधी जानकारी, अनुदान राशि संबंधी जानकारी एवं जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना होगा तथा नि:शक्त बच्चे की तीन छाया चित्र (तीन फोटो) लाना होगा। संस्था में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय में एवं मोबाइल नंबर 9893925290, 9039416654, 9179212330 पर भी संपर्क किया जा सकता
है।

