बाढ़ नियंत्रण/ आपदा नियंत्रण की बैठक 26 मई को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में 26 मई को दोपहर एक बजे से बाढ़ नियंत्रण/आपदा नियंत्रण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अतिवर्षा बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।

