कलेक्टर ने शाखा प्रबंधक वेयर हाउसिंग लाजिस्टिक कार्पोरेशन को दिया नोटिस
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन ने शाखा प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक कार्पोरेशन कृष्णकांत शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रबी उपार्जन वर्ष 2026 में उपार्जित गेंहू के भण्डारण के लिये कार्ययोजना बनाने से परिवहन में विलंब हुआ तथा गेंहू के लोडिंग/अनलोडिंग के संबंध में भी शाखा प्रबंधक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई। कलेक्टर ने नोटिस जारी कर तत्काल शाखा प्रबंधक को समक्ष में उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

